CG न्यूज़ : दिसंबर में दो दिनों के लिए बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पर्यावरण और नगरीय विकास विभाग के आदेशानुसार, भिलाई नगर निगम सीमा के भीतर संचालित सभी पशुवध गृह और मांस विक्रय की दुकानें दिसंबर महीने में दो विशेष अवसरों पर बंद रहेंगी। शासन ने यह निर्णय अहिंसा और सांस्कृतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए लिया है।  

किन तिथियों पर रहेंगी दुकानें बंद?

1. संत तारण तरण जयंती : 7 दिसंबर, शनिवार  

2. गुरु घांसीदास जयंती: 18 दिसंबर, बुधवार  

इन तिथियों पर न केवल पशुवध गृहों में कार्य पूरी तरह से बंद रहेगा, बल्कि सभी मांस-मटन विक्रय केंद्र भी संचालन नहीं करेंगे।  

आदेश का सख्ती से पालन अनिवार्य  

शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन तिथियों पर जारी आदेशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। यदि किसी भी दुकान या केंद्र द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI