भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , बिलासपुर शहर के शनिचरी बाजार, बृहस्पति बाजार और कोन्हेर गार्डन क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधियों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लगातार शिकायतें मिलने के बाद महिला थाना प्रभारी भारती मरकाम के नेतृत्व में सोमवार सुबह पुलिस टीम ने इन क्षेत्रों में दबिश दी और देह व्यापार में लिप्त पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया।
शिकायतों का सिलसिला और पुलिस की सख्ती
इन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों को लेकर स्थानीय निवासियों की ओर से शिकायतें मिल रही थीं। इससे पहले भी महिलाओं को थाने लाकर समझाइश दी गई थी और इस अवैध धंधे से दूर रहने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन चेतावनी का असर नहीं हुआ और महिलाएं अपनी हरकतों से बाज नहीं आईं।
पुलिस की रणनीति और कार्रवाई
सोमवार सुबह पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से तीनों इलाकों में एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया, जिनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है।
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां स्थानीय माहौल को खराब कर रही थीं। पुलिस की यह सख्त कार्रवाई समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में सराहनीय कदम है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

