भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , सूरजपुर पुलिस ने चिटफंड के आरोपियों को पकड़ने के लिए बेहद दिलचस्प और अनोखा तरीका अपनाया। राजस्थान के भीलवाड़ा में संचालित एक चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर्स ने सूरजपुर जिले के 29 निवेशकों से 17 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की थी। इन आरोपियों तक पहुँचने के लिए पुलिस को अपना तरीका बदलना पड़ा और वे गुपचुप तरीके से इलाके में घुसे।
पुलिस टीम को अपने गुप्त ऑपरेशन के दौरान वेशभूषा बदलनी पड़ी। कुछ पुलिसकर्मियों ने सब्जी का ठेला चलाया, तो कुछ ने फुटपाथ पर कपड़े बेचे। एक अधिकारी ने तो सिर पर पगड़ी बांध कर ग्रामीण की वेशभूषा में स्कूटी लेकर भीलवाड़ा की गलियों में घूमते हुए आरोपियों का पता लगाया।
यह ठगी 21 अक्टूबर 2014 से लेकर 28 अगस्त 2017 के बीच की थी, जब चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर्स ने निवेशकों को तीन गुना रकम वापस करने का झांसा देकर उन्हें फंसाया था। उनकी कंपनी, अभिप्व प्रोड्यूसर्स कंपनी लिमिटेड ने इन लोगों से बड़े पैमाने पर पैसा लिया और बाद में फरार हो गए। पुलिस की मेहनत और सूझबूझ ने आखिरकार इन आरोपियों को पकड़ने में सफलता दिलाई।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

