CG : नगरीय निकाय चुनाव: व्यय सीमा का निर्धारण, जानिए नई गाइडलाइंस...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों के लिए प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की सीमा तय कर दी गई है। इस संदर्भ में छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना जारी की गई है, जिसमें विभिन्न निकायों के लिए व्यय सीमा को जनसंख्या के आधार पर अलग-अलग निर्धारित किया गया है।

नगर पालिका निगम

  1. तीन लाख या उससे अधिक जनसंख्या वाले नगर निगम
    • अधिकतम खर्च सीमा: 8 लाख रुपए
  2. तीन लाख से कम जनसंख्या वाले नगर निगम
    • अधिकतम खर्च सीमा: 5 लाख रुपए

नगर पालिका परिषद

  • अधिकतम खर्च सीमा: 2 लाख रुपए

नगर पंचायत

  • अधिकतम खर्च सीमा: 75 हजार रुपए

आयोग ने गाइडलाइंस तैयार की

यह व्यय सीमा राज्य निर्वाचन आयोग के परामर्श से तय की गई है। अधिसूचना का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाना है, ताकि प्रत्याशी तय सीमा के अंदर रहकर अपने चुनावी अभियान को संचालित करें।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI