CG : शराब की लत का कहर: पिता ने बेटे की हत्या कर चुपचाप किया अंतिम संस्कार, बहू की शिकायत से खुला खौफनाक सच...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , बलरामपुर शराब की लत ने एक परिवार को ऐसा झकझोर कर रख दिया कि पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। यह दिल दहलाने वाली घटना छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के कुम्हरपारा गांव में सामने आई है।  

हत्या की वजह बनी शराब की लत:

घटना 3 दिसंबर की है। 32 वर्षीय रुना प्रजापति, जो शराब की आदत का शिकार था, अक्सर घर में झगड़ा करता था। इसी झगड़े से तंग आकर पिता इंद्रसाय प्रजापति ने गुस्से में घर में रखे सील लोढ़ा से वार कर अपने बेटे की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पिता ने अपने बेटे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया ताकि घटना को छुपाया जा सके।  

बहू की शिकायत ने खोला राज

घटना के छह दिन बाद, 9 दिसंबर को मृतक की पत्नी ने कुसमी थाने में अपने पति की गुमशुदगी और हत्या का शक जताते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की।  

आरोपी पिता ने कबूला जुर्म:

थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने बताया कि पुलिस ने जब इंद्रसाय से पूछताछ की तो वह पहले गुमराह करता रहा। लेकिन कड़ाई से पूछने पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया सील लोढ़ा और खून से सने कपड़े बरामद किए।  

जले हुए अवशेष बने सबूत

पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से जली हुई हड्डियां और राख को सबूत के तौर पर इकट्ठा किया। इसके साथ ही अन्य फॉरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए गए।  

जेल भेजा गया आरोपी

पुलिस ने हत्या के आरोप में इंद्रसाय प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिलहाल इस मामले की विस्तृत जांच जारी है।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI