भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महिलाओं और पुरुषों का एक गिरोह लोगों को झूठे मामलों में फंसाकर ब्लैकमेल करता था। इस गैंग की मुख्य रणनीति थी लोगों को किसी बहाने से घर बुलाना और फिर उन्हें बलात्कार (धारा 376) या छेड़छाड़ के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग करना। पुलिस ने इस गैंग के दो महिलाओं और तीन पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में पता चला है कि गिरोह में शामिल महिलाएं पहले किसी तकनीकी काम, जैसे वाई-फाई लगाने का बहाना बनाकर लोगों को अपने घर बुलाती थीं। जब व्यक्ति उनके झांसे में आ जाता, तो महिलाएं पैसों की मांग करतीं। पैसे देने से इनकार करने पर धमकी दी जाती कि उनके खिलाफ बलात्कार या छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा दिया जाएगा।
इसके बाद, गिरोह के अन्य तीन सदस्य मौके पर पहुंचते और पूरे नाटक को अंजाम देते। इनमें से एक खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ित को जेल भेजने की धमकी देता। इस डर से पीड़ित अक्सर उनकी मांग पूरी कर देता।
पुलिस को सुराग कैसे मिला?
जांच के दौरान पुलिस को एक अन्य मामले में गिरोह की गतिविधियों का सुराग मिला, जहां इन्होंने क्यूआर कोड के जरिए एक व्यक्ति से पैसे ऐंठे थे। इसी क्लू के आधार पर पुलिस ने पूरे गैंग का भंडाफोड़ किया।
आगे की कार्रवाई
पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ डकैती, एक्सटॉर्शन और मारपीट की धाराएं लगाई हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह कई और मामलों में भी शामिल हो सकता है, और आगे की जांच में बड़े खुलासे हो सकते हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI

