CG : हॉस्टल की तीसरी मंजिल से छात्रा के गिरने का रहस्यमय मामला: छात्रा की हालत गंभीर , हादसा, लापरवाही या कोई साजिश?

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग ,कांकेर जिला मुख्यालय में स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कक्षा 11वीं की एक छात्रा, जो बीमार होने के कारण स्कूल नहीं गई थी, हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रा के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।  

घटना का विवरण  

सुबह करीब 9:30 बजे छात्रा हॉस्टल की छत पर थी, जब अचानक वह नीचे गिर गई। मौके पर मौजूद मजदूरों ने घटना देखी और तुरंत स्कूल प्रबंधन को सूचित किया। आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल ले जाया गया। घटना के समय छात्रा अकेली थी, और अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह छत से गिरी कैसे।  

हादसा या कोई साजिश?

प्रशासन का शुरुआती दावा है कि यह घटना पैर फिसलने के कारण हुई, लेकिन छत पर बनी 3 फीट ऊंची बाउंड्रीवाल इस दावे को संदेह के घेरे में ला रही है। अगर बाउंड्रीवाल इतनी ऊंची है, तो छात्रा का संतुलन बिगड़ने मात्र से नीचे गिरना असंभव सा लगता है। इस कारण मामले को संदिग्ध माना जा रहा है, और गहराई से जांच की जा रही है।  

सहेलियों में छाया डर का माहौल

इस घटना ने विद्यालय में डर और तनाव का माहौल पैदा कर दिया है। छात्रा के सहपाठी इस घटना से सदमे में हैं। एक अन्य छात्रा इस घटना के बाद बेहोश हो गई, जिसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

प्रशासन की प्रतिक्रिया

स्कूल प्रबंधन और संबंधित विभाग ने कहा है कि वे घटना की जांच करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन की जा रही है।  

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI