दुर्ग : DSP पर लगा दुष्कर्म का गंभीर आरोप, मौसी की बहू ने दर्ज कराई शिकायत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) दुर्ग , सुकमा जिले में पदस्थ डीएसपी पर रिश्तेदार महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। दुर्ग मोहन नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां सुकमा जिले में तैनात एक डीएसपी पर अपनी रिश्तेदार महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी डीएसपी की मौसी की बहू, जो रिश्ते में उनकी भाभी लगती हैं, ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।  

आरोपी का दुर्ग आना-जाना  

जानकारी के मुताबिक, आरोपी डीएसपी की मौसी का घर दुर्ग में है। इसी कारण उनका दुर्ग आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान उनकी मौसी की बहू के साथ परिचय हुआ| 

आरोपों की गंभीरता  

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने जुलाई 2020 में पहली बार उसे गलत नजरों से देखा था, जब वह प्लॉट खरीदने के सिलसिले में उनके घर रुका था। इसके बाद 31 अगस्त 2024 को शाम करीब 7:30 बजे, जब पीड़िता घर पर अकेली थी, डीएसपी ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।  

घटना का विवरण  

पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के वक्त उसका पति पाटन गया हुआ था और बेटा ट्यूशन पर था। महिला ने डीएसपी को बताया कि घर में कोई नहीं है, लेकिन वह जबरदस्ती घर में घुस आया। उसने पहले छेड़छाड़ की, फिर विरोध करने पर मारपीट की और दुष्कर्म किया। घटना के बाद डीएसपी वहां से भाग गया।  

 मानसिक तनाव और शिकायत दर्ज  

घटना के बाद महिला मानसिक रूप से टूट गई थी। जब उसका पति वापस आया, तो उसने पूरी घटना बताई। हालांकि, पहले बदनामी के डर से मामला दबाने की कोशिश की गई। लेकिन महिला की बिगड़ती मानसिक स्थिति को देखकर पति ने उसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए राजी किया।  

पुलिस की कार्रवाई  

मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक आरोपी डीएसपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है|


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/Gicw5el8wSW5GJMECLqkUI