भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के स्मृति नगर में हुई एक दर्दनाक घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। ग्रीन वैली अपार्टमेंट में रात के समय चार शराबी युवकों ने अपनी लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना हरकत से एक सुरक्षा गार्ड को गंभीर रूप से घायल कर दिया। गार्ड को कार से इतनी जोरदार टक्कर मारी गई कि वह करीब 10 फीट ऊपर उछलकर दूर जा गिरा। इस हादसे में गार्ड को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल वह अस्पताल में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
घटना की पूरी कहानी
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, जिसमें घटना का क्रम स्पष्ट दिखाई दे रहा है। सबसे पहले, अपार्टमेंट के गेट पर तैनात गार्ड ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को अंदर जाने दिया। कुछ देर बाद, एक और बाइक सवार अपार्टमेंट में प्रवेश करता है, और गार्ड ने उसे भी गेट खोलकर अंदर आने दिया।
हालात तब बिगड़ गए, जब कुछ समय बाद एक तेज रफ्तार कार वहां पहुंची। कार में सवार चार युवकों ने नशे में धुत होकर गार्ड को गेट खोलने का इशारा किया। गार्ड ने गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान युवकों ने कार को तेजी से दौड़ाया और गार्ड को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गार्ड हवा में उछलकर दूर जा गिरा।हादसे के बाद घायल गार्ड को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, गार्ड को सिर पर गहरी चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है
पुलिस की कार्रवाई
घटना के तुरंत बाद, स्मृति नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

