भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने दुर्ग नगर निगम से अलका वाघमार को उम्मीदवार चुना है, जो तेज-तर्रार नेता मानी जाती हैं। रायपुर से नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। राजनांदगांव में भाजपा ने मधुसूधन यादव को फिर से उम्मीदवार के रूप में चुना है।
इसके अलावा, बिलासपुर से पूजा विधानी, कोरबा से संजूदेवी राजपूत, रायगढ़ से जीव वर्धन चौहान और जगदलपुर से संजय पांडे को भी टिकट दिया गया है। वहीं, धमतरी से भाजपा ने जगदीश रामू रोहरा, अंबिकापुर से मंजूषा भगत और चिरमिरी से राम नरेश राय को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।