भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को लगभग 11 महीने तक फ्रिज में छिपाकर रखा। यह दिल दहला देने वाला मामला तब उजागर हुआ, जब पड़ोसियों ने मकान से आ रही तेज दुर्गंध की सूचना पुलिस को दी।
11 महीने तक शव फ्रिज में रखा
शुक्रवार को देवास पुलिस को वृंदावन धाम कॉलोनी में एक घर से तेज बदबू आने की सूचना मिली। जब पुलिस ने घर की जांच की, तो दुर्गंध का स्रोत फ्रिज से होने का शक हुआ। फ्रिज खोलने पर अंदर महिला का शव मिला, जो काफी पुराना हो चुका था।
बीएनपी थाना प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि यह घर जुलाई 2023 में धीरेन्द्र श्रीवास्तव नामक मकान मालिक ने संजय पाटीदार को किराए पर दिया था। संजय ने जून 2024 में मकान खाली कर दिया था लेकिन एक कमरे में अपना सामान छोड़ दिया था, जिसमें यह फ्रिज भी शामिल था।
आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी
पड़ोसियों से पूछताछ और जांच के दौरान यह सामने आया कि मृतक महिला पिंकी उर्फ प्रतिभा प्रजापति थी, जो संजय पाटीदार के साथ पांच साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस ने आरोपी संजय को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में संजय ने पुलिस को ऐसी बातें बताईं जिन पर यकीन करना भी मुश्किल हो गया।
शादी के दबाव में हत्या
पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोद ने बताया कि आरोपी संजय ने यह स्वीकार किया कि पिंकी उस पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अकसर विवाद होता था। पिछले साल मार्च में इसी विवाद के दौरान गुस्से में आकर उसने पिंकी का गला घोंट दिया। इस हत्या में उसका एक साथी विनोद दवे भी शामिल था।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

