भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 24 वर्षीय घनश्याम केवट नामक युवक ने 12 वी की छात्रा को अगवा कर रायपुर ले जाकर चार दिन तक अपने दोस्त के कमरे में दुष्कर्म किया। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र में हुई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।
5 जनवरी को नाबालिग अपने घर से साइकिल में स्कूल जाने के लिए निकली थी। इस दौरान आरोपी ने उसे अगवा कर लिया। पहले से पहचान होने के कारण उसने लड़की को अपनी बातों में फंसा लिया और जबरन रायपुर ले गया।
दोस्त के कमरे में 4 दिन तक बंधक
रायपुर में आरोपी ने अपने दोस्त के कमरे को अपराध का अड्डा बनाया। चार दिनों तक नाबालिग को बंधक बनाकर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया।
परिजनों ने की शिकायत, पुलिस ने रची रणनीति
नाबालिग के घर न लौटने पर परिजनों ने पहले उसे अपने स्तर पर ढूंढने की कोशिश की। जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने मानिकपुर चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी के रायपुर में होने की जानकारी मिलते ही कार्रवाई की।
आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
ASI सुदामा और संजय सिंह की टीम ने आरोपी को रायपुर में गिरफ्तार कर नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
घनश्याम केवट, जो जांजगीर जिले के मुलमुला का निवासी है और रायपुर में निजी कंपनी में ड्राइवर का काम करता है, कोरबा के एक स्कूल में सामान पहुंचाने के दौरान लड़की से मिला था। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ, जो आखिरकार इस घिनौनी वारदात का कारण बन गया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

