13.50 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है अंडरब्रिज
सिरसागेट से ग्राम सिरसाकला को जोड़ने वाले इस रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण करीब 13.50 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था। हालांकि, निर्माण के बाद से ही पानी भरने की समस्या के चलते स्थानीय लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन
इस अंडरब्रिज का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 फरवरी 2024 को किया था। लेकिन उद्घाटन के महज 10 महीनों के भीतर ही सड़क की हालत खराब हो गई। नाली के ऊपर लगी लोहे की पट्टियां टूट गईं, जिससे अंडरब्रिज की मरम्मत आवश्यक हो गई। इस कारण रेलवे ने इसे 9 दिसंबर 2024 को सुबह 8 बजे से मरम्मत के लिए बंद कर दिया। अंततः नए साल के अवसर पर इसे आम राहगीरों के लिए खोल दिया गया।
अब सभी की निगाहें 15 जनवरी पर टिकी हैं, जब भारी वाहनों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति मिलेगी। उम्मीद है कि नए डामरीकरण से यह अंडरब्रिज अधिक टिकाऊ और प्रभावी साबित होगा।

