कार में आग कैसे लगी, यह बना रहस्य
अनिल की कार में आग कैसे लगी, इसका अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त अनिल कार को खुद चला रहा था। आग इतनी भीषण थी कि अनिल को बाहर निकलने का कोई मौका ही नहीं मिला। अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
शादी के निमंत्रण के बीच मौत की खबर
अनिल के बड़े भाई सुमित ने बताया कि वह शनिवार की दोपहर को शादी के कार्ड बांटने के लिए निकला था। जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा और उसका फोन भी बंद मिला, तो परिवार चिंतित हो गया। रात करीब 11:30 बजे पुलिस का फोन आया, जिसने इस दर्दनाक घटना की जानकारी दी।
अनिल के होने वाले साले योगेश ने कहा, अनिल और मैं एक ही कंपनी में काम करते थे। मेरी बहन से उसकी शादी तय हुई थी और हम सभी बहुत उत्साहित थे। लेकिन जब हमें रात में उसकी मौत की खबर मिली, तो हमारी दुनिया ही उजड़ गई। अब तक यह समझ नहीं आ रहा कि उसकी कार में आग कैसे लगी।”
खुशियों का घर मातम में बदला
जो घर शादी की तैयारियों में व्यस्त था, अब वहां मातम छाया हुआ है। अनिल के माता-पिता और परिवार के सदस्य गहरे सदमे में हैं। उनकी होने वाली पत्नी और उसके परिवार पर भी दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस की जांच जारी
फिलहाल, पुलिस इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। शुरुआती जांच में किसी साजिश का सुराग नहीं मिला है, लेकिन सभी संभावनाओं पर जांच की जा रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

