मौत के बाद आत्मा का रहस्य जानने 15 वर्षीय छात्र ने अपने परिजनों के सामने खुद को गोली मारकर दे दी जान , मरने से पहले सर्च किया था - मरने के बाद क्या होता है?

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक 15 वर्षीय छात्र ने अपने परिजनों के सामने खुद को गोली मार ली। घटना के बाद जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि छात्र गूगल पर “मौत के बाद आत्मा कहां जाती है” जैसे सवालों के जवाब खोज रहा था।

इंटरनेट पर छात्र की जिज्ञासा

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, छात्र ने खुद को गोली मारने से पहले गूगल पर इन विषयों पर खोज की थी:

- “मौत के बाद क्या होता है”

- “मृत्यु के तरीके”

- “मौत के बाद इंसान की आत्मा कहां जाती है”

- “गरुड़ पुराण” के बारे में जानकारी।

यह दिखाता है कि छात्र मौत के बाद की रहस्यमय और दार्शनिक गुत्थियों को समझने की कोशिश कर रहा था। गरुड़ पुराण, जो मृत्यु और आत्मा के रहस्यों को विस्तार से बताता है, उसका भी उसने अध्ययन किया।

घटना का विवरण

भावनपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि छात्र ने शनिवार रात अपने घर में परिजनों के सामने यह कदम उठाया। घटना के समय घरवाले भी मौजूद थे, लेकिन वे उसे बचा नहीं सके। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।छात्र के कमरे से घटना में इस्तेमाल तमंचा बरामद किया गया है, और यह जांच की जा रही है कि वह तमंचा उसके पास कैसे आया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV