पति का हैवानियत भरा हमला: विवाद के बीच काट लिया पत्नी का होंठ , 16 टांके लगे , लिखकर दिया पुलिस को बयान....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मथुरा के सौंख क्षेत्र में एक भयावह घटना घटी, जब पति ने पत्नी से विवाद के बाद उसके होंठ को बेरहमी से दांतों से काट लिया। इस दरमियान, पत्नी की बहन ने बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी पति ने उसे भी नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की। होंठ से बहते खून और दर्द से चिल्लाती पत्नी अब बोल भी नहीं पा रही है।लहुलुहान हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया |

घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता ने लिखा कि घटना के बाद जब उसने अपने देवर और सास से शिकायत की, तो उन्होंने उसे गालियाँ दी और मारपीट की। साथ ही, जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया, जहां 16 टांके आए। 

इसके बाद वह अपने मायके हाथरस स्थित थाना सादाबाद पहुंची, और फिर अपने पिता के साथ थाना मगोर्रा में शिकायत दर्ज कराई।महिला की हालत इतनी ख़राब है की वह बोल भी नहीं पा रही है| पुलिस को लिखकर अपना बयान दर्ज करवाया |

पुलिस ने इस मामले में पति और अन्य दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी मोहित तोमर ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण यह घटना हुई, और मामले की जांच जारी है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV