भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के भिलाई सुपेला थाना क्षेत्र में नशीली दवाओं की बड़ी खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई 9 जनवरी की रात सुपेला घड़ी चौक बस डिपो के पास की। जहां नशीली दवाओं का अवैध कारोबार चल रहा था। इस दौरान तीसरा आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
मामले का खुलासा
सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि इलाके में नशीली दवाओं की कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके आधार पर मुखबिरों को सतर्क किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने असरफ मिर्जा (38), निवासी बालोद के ग्राम कुसुमकसा और मिराजुद्दीन (27), निवासी पावर हाउस चटाई क्वार्टर, भिलाई को गिरफ्तार किया। तीसरा आरोपी सुफियान, निवासी बदायूं (उत्तर प्रदेश), मौके से भागने में सफल रहा।
कितनी और कैसी दवाइयां जब्त हुईं?
- असरफ मिर्जा के पास से पुलिस ने 36 स्ट्रिप्स (कुल 864 कैप्सूल), एक स्लेटी रंग का स्पोर्ट्स बैग, बाइक और मोबाइल जब्त किया।
- मिराजुद्दीन के पास से 32 डिब्बों में 7680 कैप्सूल्स, एक ट्रॉली बैग, मोपेड और मोबाइल बरामद हुआ।
- इन जब्त सामग्रियों की कुल कीमत रूपये 1,75,148 आंकी गई है।
सुपेला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 22 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जल्द ही रिमांड पर लेकर इनसे पूछताछ की जाएगी, ताकि नशीली दवाओं की इस सिंडीकेट के अन्य सदस्यों का भी खुलासा हो सके।
पुलिस का कहना है कि यह छापेमारी सिर्फ शुरुआत है। फरार आरोपी सुफियान को पकड़ने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए विशेष टीम बनाई गई है। क्षेत्र में अवैध दवा कारोबार पर पूरी तरह से लगाम लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

