भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बिहार के रोहतास जिले में एक अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया। 17 साल पहले जिस शख्स की हत्या का आरोप उसके चचेरे भाइयों पर था, वह शख्स अब जिंदा मिल गया है। यह घटना ना सिर्फ पुलिस बल्कि पूरे इलाके को भी चौंका देने वाली है।
यह घटना 17 सितंबर 2008 की है, जब 50 वर्षीय नथुनी पाल अचानक लापता हो गया। नथुनी के मामा बाबूलाल पाल ने आरोप लगाया था कि उसके चाचा रती पाल और उनके बेटों ने नथुनी का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी। नतीजतन, नथुनी के चचेरे भाइयों – विमलेश, भगवान, सत्येंद्र और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया था, और उन्हें कई महीने जेल में रहना पड़ा था।
नथुनी का 17 साल बाद जिंदा मिलना
अब, रोहतास पुलिस के अनुसार, नथुनी झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र के धवारा गांव में पाया गया। वह पिछले छह महीने से वहां के एक किसान धर्मदास अहिरवार के साथ काम कर रहा था। जब बरुआसागर पुलिस ने उसे गश्त के दौरान देखा और पूछताछ की, तो उसने अपना पहचान और गांव का नाम बताया। पुलिस ने तुरंत अकोढ़ी गोला थाना से संपर्क किया, और नथुनी को लेकर मामले की जांच शुरू की।
परिवार में उलझे रिश्ते
नथुनी पाल के लापता होने के बाद उसके मामा द्वारा लगाए गए हत्या के आरोपों ने परिवार के रिश्तों में खटास डाल दी थी। नथुनी के चचेरे भाइयों को इस घटना के बाद कानून के पचड़ों में उलझना पड़ा, और इस दौरान उनके पिता रती पाल की भी मृत्यु हो गई थी। अब, जब नथुनी जिंदा मिला, तो उसके चचेरे भाई झांसी पहुंचे और भावुक होकर रो पड़े। उन्होंने कहा, "हमने जेल की सजा भुगती और हमारे पिता ने इस घटना के दर्द में जान गंवा दी। वह शख्स, जिसे हमने अपना समझा था, अब जिंदा मिल गया। बता दे की पिता की मृत्यु के बाद नथुनी को चाचा रती पालने ही पाला था|
सवालों का उठना
नथुनी का 17 साल बाद जिंदा मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या उसने अपनी मर्जी से लापता होने का फैसला किया था? क्या इसके पीछे कोई और कारण था, या फिर वह सच में अपहरण का शिकार हुआ था? पुलिस अब इन सवालों का जवाब तलाशने में जुटी हुई है।
नथुनी का जिंदा मिलना उसके परिवार के लिए खुशी की बात हो सकती है, लेकिन इस घटना ने न्याय और सच्चाई की परिभाषा पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस की गहराई से चल रही जांच यह तय करेगी कि नथुनी का लापता होना और उसके बाद हुई गिरफ्तारी और सजा की सच्चाई क्या थी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

