भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पैरोल से फरार सीरियल किलर चंद्रकांत झा को गिरफ्तार कर लिया है। चंद्रकांत ने 18 हत्याओं को अंजाम दिया था। वर्ष 2023 में उसे 90 दिनों की पैरोल मिली थी, जिसके बाद से वह लापता था। उसने हत्या करने के बाद मृतकों के कटे हुए सिर तिहाड़ जेल के गेट के सामने रखे थे।
जब चंद्रकांत पैरोल खत्म होने पर वापस नहीं लौटा, तो पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। कई महीनों तक पुलिस को उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी, लेकिन अंततः उसे पकड़ लिया गया।
पैरोल किस आधार पर दी गई थी
चंद्रकांत ने कोर्ट में यह दलील दी थी कि वह अपने परिवार का इकलौता पुरुष सदस्य है और उसकी तीन बेटियां हैं। उसने कहा था कि बड़ी बेटी की शादी की जिम्मेदारी उसी के ऊपर है। इसके साथ ही उसने परिवार के साथ सामाजिक संबंधों को पुनः स्थापित करने की बात भी कही थी। अदालत ने उसे 25,000 रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानत बांड के साथ पैरोल की अनुमति दी थी।
चंद्रकांत झा पर डॉक्यूमेंट्री बनी
चंद्रकांत झा की अपराध कथाओं पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई है। इस डॉक्यूमेंट्री का नाम “इंडियन प्रीडेटर: द बुचर ऑफ दिल्ली” है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। उसने अपनी पहली हत्या 20 अक्टूबर 2006 को की थी और इसके बाद हत्याओं का सिलसिला जारी रखा।
चंद्रकांत झा एक ऐसा सीरियल किलर था, जो लोगों की हत्या कर उनके सिर को काट देता था और शव को तिहाड़ जेल के बाहर फेंक देता था। वह हर लाश के साथ एक पत्र भी छोड़ता था, जिसमें पुलिस को चुनौती दी जाती थी। इस मामले ने न केवल दिल्ली पुलिस को बल्कि पूरे शहर के निवासियों को हिला कर रख दिया था।
सब्जी विक्रेता चंद्रकांत झा पर छह लोगों की निर्मम हत्या का आरोप था। वह हत्या के बाद मृतकों के सिर, हाथ और जननांग अलग कर देता था और सिर कटी हुई लाश को तिहाड़ जेल के सामने छोड़ देता था। इस खतरनाक अपराधी को प्रशासनिक व्यवस्था का मजाक उड़ाने में आनंद आता था। एक बार उसने पुलिस को पत्र लिखकर यह कहा था कि हर 15 दिन में वह एक लाश का तोहफा देगा।
एक बार उसने पीसीओ से पुलिस को फोन कर अपनी हत्या की बात स्वीकार की और एसएचओ से सात मिनट तक बात करता रहा। कहा जाता है कि वह मामूली बातों पर गुस्सा होकर लोगों की हत्या कर देता था।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

