दुर्ग अपडेट : चेकिंग के दौरान गाड़ी से 1 करोड़ नगद बरामदगी मामले में व्यापारी ने दिए आयकर विभाग को वैध दस्तावेज...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग (छग) जैसे ही नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान हुआ, प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई। इसके साथ ही जिलों और प्रदेश के बॉर्डर पर सुरक्षा जांच तेज हो गई। इसी दौरान दुर्ग-राजनांदगांव बॉर्डर के अंजोरा पुलिस चौकी पर चेकिंग अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी।  

एक करोड़ नकद जब्त 

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अंजोरा पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कार से 1 करोड़ रुपए नगद बरामद हुए। जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव से दुर्ग की ओर आ रहे व्यापारी चंद्रेश राठौर की गाड़ी की तलाशी के दौरान यह रकम मिली। गाड़ी की डिक्की में बैग के अंदर नगद रकम रखी हुई थी।  

व्यापारी का दावा  

पुलिस की पूछताछ में चंद्रेश राठौर ने बताया कि वह स्वराज ट्रैक्टर शोरूम का मालिक है। यह रकम शोरूम की बिक्री से संबंधित है। व्यापारी के बयान के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी।  

आयकर विभाग की जांच  

आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और व्यापारी से रकम के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा। चंद्रेश राठौर ने आयकर विभाग को सभी वैध दस्तावेज दिखाए, जिनसे यह स्पष्ट हुआ कि यह राशि ट्रैक्टर बिक्री से हुई आय है।  

चुनाव के दौरान सख्ती  

आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही प्रदेश में नकद लेनदेन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सीमा क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान इस तरह की कार्यवाही सुरक्षा व चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है।  


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV