भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के लोग सर्दी के प्रकोप से जल्द राहत की उम्मीद कर सकते हैं। राज्य में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने आम जनजीवन को प्रभावित किया हुआ है, लेकिन अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
राज्य में फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। रायपुर समेत अन्य इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, लेकिन अगले 24 घंटे तक तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
रविवार को प्रदेश के बीजापुर जिले में सबसे ज्यादा 30.8 डिग्री का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दूसरी ओर, बलरामपुर सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान मात्र 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।
राजधानी रायपुर में भी ठंड का असर साफ दिख रहा है। यहां आज का मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में प्रदेश का तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इससे ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, सुबह और रात की ठंड अभी भी महसूस की जा सकती है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

