200 आयकर अधिकारियों की टीमों ने रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर समेत 22 स्थानों पर मारा छापा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ में 29 जनवरी की सुबह आयकर विभाग ने व्यापक कार्रवाई करते हुए रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर समेत गोंदिया और कोकीनाडा सहित कुल 22 स्थानों पर छापेमारी की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप के विभिन्न ठिकानों पर यह कार्रवाई की गई है। इनमें रायपुर के राजीव नगर स्थित आवास, जवाहर मार्केट में स्थित कार्यालय, राठौर चौक पर स्थित गोदाम, रिंगरोड स्थित जगुआर शोरूम और भनपुरी में मौजूद राइस मिल शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, करीब 200 आयकर अधिकारियों की टीमों ने रामसागरपारा, राठौर चौक और जवाहर मार्केट में कारोबारियों के घर और दफ्तरों पर छापा मारा है। कर चोरी से संबंधित शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।

आयकर अधिकारी इन स्थानों पर दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV