भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक बार फिर से पूर्व विधायक भीमा मंडावी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी बेटी दीपा मंडावी ने उत्तराखंड में आत्महत्या कर ली। दीपा देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रही थीं और रविवार को उन्होंने अपने पीजी रूम में सुसाइड किया।
कुछ दिन पहले ही दीपा अपने परिवार से मिलने दंतेवाड़ा आई थीं। उत्तराखंड में वह अपनी सहेलियों के साथ किराए के मकान में रह रही थीं। हालांकि, कुछ समय पहले ही उन्होंने पीजी में रहना शुरू किया था। फिलहाल, उनके परिवार के सदस्य देहरादून के लिए रवाना हो चुके हैं।
परिवार पर दोहरी मार
यह पहली बार नहीं है जब भीमा मंडावी के परिवार को ऐसी त्रासदी का सामना करना पड़ा है। 2013 में भीमा मंडावी की पहली पत्नी की सबसे बड़ी बेटी ने रायपुर में आत्महत्या कर ली थी। अब उनकी दूसरी बेटी दीपा ने भी इसी तरह अपनी जान दे दी। परिवार में अब पहली पत्नी से एक बेटा और एक बेटी, तथा दूसरी पत्नी ओजस्वी मंडावी से एक बेटी बची हैं।
नेताओं की संवेदनाएं
घटना की खबर सुनकर दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व विधायक देवती कर्मा और अन्य राजनीतिक नेता मंडावी परिवार के घर पहुंचे। बीजेपी और कांग्रेस दोनों के नेताओं ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।
भीमा मंडावी की हत्या और नक्सल हमला
भीमा मंडावी, जो छत्तीसगढ़ में बीजेपी के लोकप्रिय विधायक थे, 9 अप्रैल 2019 को नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी हमले में मारे गए थे। यह हमला लोकसभा चुनाव से दो दिन पहले दंतेवाड़ा के कुआकोंडा इलाके में हुआ था। इसमें उनके साथ उनके ड्राइवर और तीन सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए थे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

