छत्तीसगढ़ बजट सत्र 2025: 24 फरवरी से शुरू होगा 17 बैठकों का सत्र, 1 लाख करोड़ से अधिक का बजट पेश होने की संभावना...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। विधानसभा सचिवालय ने इस सत्र की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें कुल 17 बैठकें आयोजित की जाएंगी। यह सत्र 24 फरवरी से प्रारंभ होकर 21 मार्च तक चलेगा। इस दौरान राज्य सरकार 2025-26 के लिए अपना वार्षिक बजट प्रस्तुत करेगी। इस बजट को अंतिम रूप देने का कार्य पिछले कई महीनों से चल रहा है, और अब यह प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है।

हालांकि, राज्य में निकाय और पंचायत चुनावों के चलते 24 फरवरी तक आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बजट सत्र की तिथि में बदलाव हो सकता है। यह भी उल्लेखनीय है कि वर्तमान कार्यकाल का यह दूसरा बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किया जाएगा। अनुमान है कि इस बार राज्य का बजट 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV