छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा 2025: समय-सारिणी की गयी जारी , इस दिन से शुरू होगी परीक्षायें...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर , छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाओं की समय-सारिणी घोषित कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, 12वीं की परीक्षा 26 मार्च से और 10वीं की परीक्षा 27 मार्च से शुरू होगी। मार्च-अप्रैल 2025 में होने वाली इन परीक्षाओं का शेड्यूल ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस बार लगभग 82 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। परीक्षा के आयोजन के लिए राज्यभर में 250 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की जाएंगी। दोनों परीक्षाओं का आरंभ हिंदी विषय से होगा। 12वीं की परीक्षा 21 अप्रैल को समाप्त होगी, जबकि 10वीं की परीक्षा 17 अप्रैल तक चलेगी। पिछले साल की तुलना में इस बार आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या थोड़ी कम है। पिछली बार लगभग 1 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। पहले, ओपन स्कूल साल में दो बार मुख्य परीक्षाएं आयोजित करता था।

हालांकि, पिछले साल से तीन बार परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। पहली परीक्षा मार्च-अप्रैल में, दूसरी परीक्षा अगस्त में, और तीसरी परीक्षा नवंबर में हुई। 2024 में आयोजित तीनों परीक्षाओं में सबसे अच्छा परिणाम मार्च-अप्रैल की परीक्षा में रहा। उस समय 10वीं का पास प्रतिशत 54.39% और 12वीं का 66.03% था। दूसरी परीक्षा में 10वीं का परिणाम 27.65% और 12वीं का 45.48% रहा। तीसरी परीक्षा में 10वीं के 38.74% और 12वीं के 53.76% छात्र सफल हुए।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV