छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों पर प्रहार के बाद ,नक्सलियों 27 शवों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे जवान , मरने वालो में 1 करोड़ का ईनामी नक्सली भी है शामिल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में सोमवार को हुई ऐतिहासिक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 27 खतरनाक नक्सलियों को मार गिराया। इन शवों को जवान जिला मुख्यालय गरियाबंद लेकर पहुंचे हैं। यह मुठभेड़ राज्य में नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है।

इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी के सदस्य जयराम उर्फ चलपती को ढेर कर दिया, जो एक करोड़ रुपये का इनामी था। साथ ही, केंद्रीय कमेटी के अन्य सदस्य मनोज और स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य गुड्डू भी मारे गए। मनोज पर एक करोड़ और गुड्डू पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मनोज ओडिशा राज्य प्रमुख के रूप में भी सक्रिय था।

पहली बार गरियाबंद में इतनी बड़ी कार्रवाई

यह पहली बार है जब गरियाबंद में सुरक्षाबलों ने इतनी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से एसएलआर राइफल और अन्य ऑटोमैटिक हथियार बरामद किए। अधिकारियों के अनुसार, मारे गए नक्सलियों में कई महिला नक्सली भी शामिल हैं। अन्य नक्सलियों की पहचान का कार्य जारी है।

घायल जवान का इलाज जारी

इससे पहले सोमवार को खबर आई थी कि मुठभेड़ में कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया था, जिसे गंभीर स्थिति में रायपुर एयरलिफ्ट कर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

नक्सल नेटवर्क पर भारी चोट

विशेषज्ञों का मानना है कि इस ऑपरेशन से नक्सलियों के नेटवर्क को बहुत बड़ा झटका लगा है। मारे गए नक्सली संगठन के शीर्ष नेतृत्व का हिस्सा थे, जो बड़ी रणनीतियों और हमलों की योजना बनाने में सक्रिय भूमिका निभाते थे।


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV