भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के धुरकुटा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। यहां एक पिता ने अपनी ही दो साल की मासूम बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इस दर्दनाक वारदात के पीछे का कारण पिता का पत्नी पर चरित्र को लेकर शक और बेटी को नाजायज मानना बताया जा रहा है।
मासूम पर टूटा पिता का कहर
शनिवार की दोपहर, आरोपी राजकुमार और उसकी पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ। शक की आग में झुलसे राजकुमार ने बहस के बाद गुस्से में अपनी दो साल की मासूम बेटी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। इस जघन्य अपराध के बाद आरोपी जंगल की ओर भाग गया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही बजाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गांव से सटे जंगल से गिरफ्तार कर लिया। राजकुमार से पूछताछ जारी है, और इस घटना के पीछे के वास्तविक कारणों को समझने की कोशिश की जा रही है।
गांव में फैला मातम और सन्नाटा
इस दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। गांव के लोगों के लिए यह घटना एक सदमे की तरह है। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका ही एक पड़ोसी अपनी बेटी को इस कदर निर्दयता से मौत के घाट उतार सकता है।
घटना के पीछे की वजह
आरोपी राजकुमार ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए और बेटी को नाजायज मानकर यह भयानक कदम उठाया। हालांकि ग्रामीणों ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है, और अब पुलिस की जांच के बाद ही असली सच्चाई सामने आ सकेगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

