भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर। छत्तीसगढ़ में घुसपैठियों के खिलाफ प्रशासन का सख्त रवैया जारी है। दुर्ग और कवर्धा के बाद अब राजधानी रायपुर में भी संदिग्ध बाहरी लोगों की पहचान और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
बड़ी कार्रवाई, 2 हजार से अधिक संदिग्धों से पूछताछ
सोमवार को पुलिस ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे करीब 2 हजार लोगों को हिरासत में लिया, जिनकी मुसाफिरी दर्ज नहीं थी। इन सभी को बसों में भरकर पुलिस लाइन लाया गया, जहां उनकी गहन पूछताछ की जा रही है। इस दौरान रायपुर के एसएसपी लाल उमेद सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
कौन-कौन हैं जांच के दायरे में?
पुलिस के निशाने पर ऐसे बाहरी लोग हैं, जो बिना वैध दस्तावेजों के शहर में रह रहे हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, उत्तर-पूर्वी राज्यों, बिहार और उत्तर प्रदेश के नागरिक शामिल हैं। सभी संदिग्धों का आधार कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेजों के जरिए पहचान पत्रों का मिलान किया जा रहा है।
संशय होने पर होगी कानूनी कार्रवाई
एसएसपी लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट किया कि वेरिफिकेशन के दौरान अगर कोई संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है या दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलती है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सुरक्षा के मद्देनजर कड़ा कदम
शहर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा। प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि रायपुर में रहने वाले सभी बाहरी लोग वैध दस्तावेजों के साथ हों और किसी भी अवैध गतिविधि में संलिप्त न हों।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

