भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। गुलौठी इलाके की एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति ने अपने दोस्तों से उसका रेप करवाया और इस घिनौने कृत्य की वीडियो बनवाई। पति सऊदी अरब में बैठकर इन वीडियो को देखता है और इसके बदले में पैसे वसूलता है।
15 साल पुरानी शादी, अब दर्द का गवाह
महिला की शादी 2010 में गुलौठी के रहने वाले युवक से हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं – दो बेटे और दो बेटियां। महिला का पति सऊदी अरब में काम करता है और साल में एक या दो बार ही घर आता है। लेकिन, शादी के 12 साल बाद जो सच सामने आया, उसने महिला की जिंदगी को तहस-नहस कर दिया।
तीन साल से चल रहा है अत्याचार
महिला ने बताया कि 3 साल पहले उसका पति सऊदी अरब से लौटकर घर आया और अपने दो दोस्तों को साथ लाया। उसी दौरान पति ने अपने दोस्तों को महिला के साथ दुष्कर्म करने दिया। इतना ही नहीं, दोस्तों ने इस अमानवीय कृत्य का वीडियो भी बनाया। बाद में, पति ने इन्हीं वीडियो को देखकर पैसे लेने की साजिश रची।
पति के खिलाफ बोलने पर मिली धमकी
महिला ने बताया कि जब उसने अपने पति से उसके दोस्तों की शिकायत की, तो उसने उसे ही चुप करा दिया। पति ने स्पष्ट कहा कि वह दोस्तों से वीडियो के बदले पैसे लेता है, और महिला को शांत रहने की चेतावनी दी।नहीं मानने पर तलाक की धमकी दिया करता था | बच्चों की खातिर महिला ने अब तक चुप्पी साधे रखी, लेकिन इस अमानवीय व्यवहार ने आखिरकार उसे आवाज उठाने पर मजबूर कर दिया।
महिला ने मांगी न्याय की गुहार
अब महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और अपने पति व उसके दोस्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले ने समाज को झकझोर दिया है और सवाल खड़े कर दिए हैं – क्या पति-पत्नी के रिश्ते का ये घिनौना स्वरूप हमारे समाज की सोच को आइना दिखाता है?
पुलिस जांच में जुटी
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मामले की तह तक जाने के लिए पुलिस ने जांच तेज कर दी है।
यह मामला न केवल एक महिला के साथ अन्याय की कहानी है, बल्कि समाज के उस हिस्से पर सवाल खड़ा करता है, जहां रिश्तों को पैसों की खातिर इस हद तक गिराया जा सकता है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

