पत्रकार मुकेश हत्याकांड में हुई बर्बरता की हदे पार : लिवर के 4 टुकड़े , सिर में 15 फ्रैक्चर , हार्ट फटा हुआ ,दिल दहला देगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बीजापुर , छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस निर्मम हत्या की विभीषिका को उजागर कर दिया है। डॉक्टरों ने अपने 12 साल के करियर में ऐसी भयानक हत्या कभी नहीं देखी।  

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खौफनाक खुलासे

- लीवर: चार टुकड़ों में फटा पाया गया।  

- पसलियां: पांच पसलियां टूटी हुईं।  

- सिर: 15 फ्रैक्चर के निशान मिले।  

- दिल: पूरी तरह फटा हुआ।  

- गर्दन: टूट चुकी थी।  

डॉक्टरों का कहना है कि इतनी बर्बरता और हिंसा का स्तर पहले कभी देखने को नहीं मिला। इस रिपोर्ट ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।  

मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार, पूछताछ जारी  

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने फरार मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर बीजापुर पहुंचाया है। SIT के प्रभारी मयंक गुर्जर ने जानकारी दी कि सुरेश चंद्राकर को देर रात पकड़कर मामले की परतें खोलने की तैयारी की जा रही है।  

इस हत्याकांड में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है:  

1. सुरेश चंद्राकर (मुख्य आरोपी)

2. रितेश चंद्राकर  

3. दिनेश चंद्राकर  

4. महेंद्र रामटेके  

SIT ने बताया कि अब आरोपियों से सख्त पूछताछ की जाएगी ताकि हत्या के पीछे का असली कारण और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।  

क्या था पत्रकार मुकेश चंद्राकर का मामला?  

पत्रकार मुकेश चंद्राकर, जो अपने साहसिक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते थे, की हत्या ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। शुरुआती जांच में पता चला कि इस हत्या को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। उन्होंने 120 करोड़ के भ्रष्टाचार को उजागर किया था | मुख्य आरोपी सुरेश पत्रकार मुकेश चंद्राकर का चचेरा भाई है | हत्या की बर्बरता से यह साफ है कि यह एक गहरी साजिश का हिस्सा हो सकता है।  

यह मामला न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।मुकेश चंद्राकर हत्याकांड केवल एक पत्रकार की हत्या नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की आज़ादी और लोकतंत्र पर हमला है। 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV