भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग मुंगेली (सरगांव) ग्राम पंचायत रामबोड़ स्थित कुसुम लोहा फैक्ट्री में हुए साइलो हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में राखड़ के नीचे दबे एक इंजीनियर और दो मजदूरों के शव 40 घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाले गए। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम ने इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान:
1. जयंत साहू (इंजीनियर): सरकंडा, बिलासपुर निवासी, पिता - काशीनाथ साहू।
2. अवधेश कश्यप (मजदूर): तागा, जांजगीर-चांपा निवासी, पिता - निखादराम कश्यप।
3. प्रकाश यादव (मजदूर): अकोली, बलौदाबाजार निवासी, पिता - परदेशी यादव।
तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स, बिलासपुर भेजा गया। इससे पहले एक अन्य मजदूर, मनोज धृतलहरे, को घायल अवस्था में बचाया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
कलेक्टर राहुल देव ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में दो बार असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम ने हार नहीं मानी। लगातार प्रयासों के बाद तीसरी बार में सफलता हासिल हुई। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही, विस्तृत जांच कराई जा रही है और जो भी जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटना स्थल पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार उनकी हर संभव सहायता करेगी। फैक्ट्री प्रबंधन के साथ मिलकर आर्थिक सहायता का प्रावधान किया जाएगा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

