भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को डिजिटल कौशल में निपुण बनाने के लिए एक नई शुरुआत की है। सेंट्रल इंडिया का पहला गूगल डिजिटल कैंपस अब भिलाई के रूंगटा आर-1 इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थापित हो गया है। इस कैंपस के माध्यम से गूगल 42 से अधिक कोर्स, पूरी तरह से मुफ्त, उपलब्ध कराएगा। इन कोर्स के जरिए तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों ही क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा।
डिजिटल शिक्षा की नई दिशा: गूगल डिजिटल कैंपस 2.0
गूगल डिजिटल कैंपस 2.0 एक अत्याधुनिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसे वैश्विक स्तर की डिजिटल स्किल्स प्रदान करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। यहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML), क्लाउड कंप्यूटिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसी उभरती तकनीकों पर जोर दिया जाएगा। साथ ही इस प्रोग्राम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज के माध्यम से किया जाएगा
गूगल के विशेषज्ञ छात्रों को इन तकनीकों की गहरी समझ देंगे, साथ ही प्रमुख इंडस्ट्री के अनुभवी प्रोफेशनल्स भी अपने अनुभव साझा करेंगे।
1. मुफ्त कोर्स और सर्टिफिकेट:
गूगल 42 मुख्य कोर्स के अलावा 1200 विकल्पों की विस्तृत रेंज भी प्रदान करेगा।
इन कोर्स को पूरा करने के बाद गूगल द्वारा प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जो करियर को एक नई दिशा देगा।
2. गूगल क्लाउड और एआई एक्सेस:
पंजीकरण करने वाले छात्र गूगल की प्रीमियम सर्विस जैसे गूगल क्लाउड और गूगल जेमिनाई तक मुफ्त पहुंच प्राप्त करेंगे।
3. इंडस्ट्री की मांग के अनुसार कौशल विकास:
यह पहल छात्रों को तेजी से बदलते बाजार की मांगों के अनुसार तैयार करने में मदद करेगी।
गूगल फॉर एजुकेशन विंग की रीजनल मैनेजर पद्मावती जोशी ने इस कैंपस का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि यह पहल छत्तीसगढ़ के छात्रों को डिजिटल दुनिया में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए की गई है। उद्घाटन समारोह में करीब 2,000 छात्रों ने भाग लिया और डिजिटल भविष्य के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया।
इस पहल के माध्यम से गूगल छत्तीसगढ़ के छात्रों को न केवल तकनीकी रूप से सक्षम बनाएगा, बल्कि उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए भी तैयार करेगा। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, गूगल डिजिटल कैंपस छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। इस पहल से शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति की शुरुआत होने जा रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

