भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भोपाल, मध्य प्रदेश में आयोजित 31वें राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में इस बार एक अनूठी सुरक्षा तकनीक का प्रदर्शन किया गया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद द्वारा आयोजित इस विज्ञान मेले में दो छात्रों ने महिलाओं के लिए एक विशेष सुरक्षा गैजेट प्रस्तुत किया, जिसे "स्टॉकर्स शूज" कहा गया है।
क्या है स्टॉकर्स शूज?
यह जूता महिलाओं के लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करता है। जूते में एक रिचार्जेबल बैटरी लगाई गई है, जो किसी भी अटैकर को नॉन-लैथल इलेक्ट्रिक शॉक देती है। यह शॉक इतना शक्तिशाली होता है कि यह व्यक्ति को अस्थायी रूप से अचेत कर सकता है, लेकिन जानलेवा नहीं होता। खास बात यह है कि जूते पहनने वाली महिला को कोई नुकसान नहीं होगा, क्योंकि इसके साथ स्पेशल रबड़ के मोजे दिए गए हैं जो शॉक से बचाते हैं।
जूते के फीचर्स
1. शॉक देने वाला पुश बटन: जूते के साइड में एक छुपा हुआ बटन होता है, जिसे महिला बिना हाथ लगाए जूते पहनकर सक्रिय कर सकती है। यह बटन अटैकर को 440 वोल्ट का झटका देता है, जिससे वह दूर हट जाता है।
2. जीपीएस कनेक्टिविटी: भविष्य में इस जूते में जीपीएस सिस्टम भी जोड़ा जाएगा, जो महिलाओं की सुरक्षा को और बेहतर बनाएगा। जीपीएस की मदद से महिला की लोकेशन तीन संपर्क नंबरों पर भेजी जाएगी, ताकि तत्काल मदद पहुंच सके।
3. कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग: सुरक्षा के लिहाज से, जूते में एक कैमरा भी फिट किया जायेगा। यह कैमरा खतरे की स्थिति में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है, जिससे बाद में कानूनी सबूत मिल सके।
महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण
यह सुरक्षा गैजेट खासकर उन महिलाओं के लिए उपयोगी है, जो अकेले बाहर निकलती हैं या असुरक्षित इलाकों में होती हैं। इस मॉडल ने विज्ञान मेले में एक नई क्रांति की शुरुआत की है, और भविष्य में यह महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक अहम कदम साबित हो सकता है।
स्टॉकर्स शूज न सिर्फ महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे, बल्कि उनके सुरक्षा अनुभव को भी पूरी तरह से बदल देंगे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

