हैरान करने वाली घटना : होटल में 5 पारिवारिक सदस्यों की बेरहमी से हत्या , धर्म परिवर्तन करना चाहता था परिवार , पड़ोसियों की प्रताड़ना से परेशान होकर बाप -बेटे ने की हत्या....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : लखनऊ के नाका इलाके के शरनजीत होटल में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। आगरा के इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया के रहने वाले एक परिवार के 5 सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि इस जघन्य अपराध को पिता मोहम्मद बदर और बेटे अरशद ने मिलकर अंजाम दिया। मृतकों में बदर की पत्नी आसमां और चार बेटियां आलिया (9), अक्क्षा (16), अल्शिफा (19) और राहीमीन (18) शामिल हैं।

घटना का विवरण

परिवार 30 दिसंबर को लखनऊ आया था और शरनजीत होटल के कमरा नंबर-109 में ठहरा हुआ था। रात में पिता और बेटे ने मिलकर परिवार के सभी सदस्यों की हत्या कर दी। हत्या के बाद अरशद ने खुद थाने जाकर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस जब होटल पहुंची तो कमरे में पांचों की लाशें बिखरी पड़ी थीं।

हत्या का तरीका

पुलिस की जांच में सामने आया कि पिता और बेटे ने पहले सभी को शराब पिलाई। इसके बाद कुछ के मुंह में कपड़ा डालकर गला घोंट दिया और कुछ की कलाई ब्लेड से काट दी। यह पूरा अपराध अरशद ने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया। वीडियो में पिता बदर अपनी बेटी का गला दबाते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो में चौंकाने वाले खुलासे

अरशद ने हत्या के दौरान का वीडियो बनाया जिसमें उसने पड़ोसियों पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि पड़ोसी उनके घर पर कब्जा करना चाहते थे और बहनों को बेचने की धमकी दे रहे थे। अरशद ने कहा, “हम 13 दिनों से फुटपाथ पर सोने को मजबूर थे। हमारी जीना मुश्किल कर दिया गया। योगी जी, हम इंसाफ चाहते हैं। हमारे मरने के बाद भी ऐसे लोगों को सजा दी जाए।

धर्म परिवर्तन का जिक्र

वीडियो में बदर ने भी बताया कि उनका परिवार इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाना चाहता था। उन्होंने कहा कि इसी वजह से पड़ोसियों ने उनके खिलाफ दुश्मनी पाल ली। बदर ने दावा किया कि मकान को मंदिर के नाम करने का फैसला लिया था, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।

हत्या के पीछे की वजह

पूछताछ के दौरान अरशद ने कहा कि उसे डर था कि अगर वह नहीं रहा तो मां और बहनों का क्या होगा। इसलिए उसने यह खतरनाक कदम उठाया। पहले परिवार को अजमेर ले जाया गया और फिर लखनऊ लाकर होटल में इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और जांच जारी है। अरशद और बदर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV