तिरुपति बालाजी मंदिर में भगदड़ से मची तबाही: 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, 40 घायल; टिकट काउंटर के पास आगे बढ़ने की होड़ ने ली मासूम जिंदगिया....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :आंध्र प्रदेश के प्रतिष्ठित तिरुपति बालाजी मंदिर में बुधवार देर रात हुई भगदड़ ने एक बड़ा हादसा कर दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना वैकुंठ द्वार दर्शन टिकट काउंटर के पास हुई, जहां 6 लोगों की जान चली गई और 40 अन्य घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।  

हादसे की वजह:  

भगदड़ की शुरुआत तब हुई, जब 4,000 से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए लाइन में खड़े थे। ट्रस्ट के सदस्य भानु प्रकाश के अनुसार, दर्शन टिकट के लिए कुल 91 काउंटर खोले गए थे। भारी भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को बैरागी पट्टीडा पार्क में कतार में खड़ा होने का निर्देश दिया गया। लेकिन जैसे ही लोगों ने आगे बढ़ने की कोशिश की, अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान एक महिला श्रद्धालु मल्लिका की मौके पर ही मौत हो गई।  

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने तुरंत उच्च अधिकारियों से संपर्क कर स्थिति का जायजा लिया और घायलों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का आदेश दिया। सीएम नायडू गुरुवार को तिरुपति जाकर घायलों से मिलेंगे और स्थिति का मूल्यांकन करेंगे।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,  राहुल गांधी, और पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने भी इस त्रासदी पर शोक व्यक्त किया है। सभी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।  


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV