भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : मुंबई के दिंडोशी पुलिस स्टेशन इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 20 साल के एक लड़के ने 78 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से इस घटना का पर्दाफाश हुआ तब जाकर घर वालो को जानकारी हुई|
महिला की स्थिति गंभीर थी, क्योंकि वह डिमेंशिया और मेमोरी लॉस जैसी बीमारियों से पीड़ित थीं। आरोपी ने महिला के घर में घुसकर जब वह सो रही थी, तो उसके साथ रेप किया और वहां से फरार हो गया। महिला के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रकाश मौर्य को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1) और 332(B) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
दूसरी ओर, एक और रेप का मामला सामने आया है, जिसमें 20 साल की लड़की के साथ बलात्कार किया गया। आरोपी इस बार एक ऑटो-रिक्शा चालक था। आरोप के अनुसार, ऑटो-रिक्शा चालक ने वसई इलाके में लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे राम मंदिर इलाके में बेहोशी की हालत में छोड़ दिया। मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को हिरासत में लिया।
मुंबई पुलिस ने दोनों मामलों की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। इन घटनाओं से यह साफ है कि शहर में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ रही हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

