भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग , बैकुंठ-सिलियारी सेक्शन में रिलीविंग गर्डर की डी-लॉन्चिंग के कारण रेलवे ने 2 से 5 फरवरी के बीच 8 लोकल ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। इस अवधि में रायपुर और बिलासपुर के बीच संचालित होने वाली कई गाड़ियां अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। इससे प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
यात्रियों के लिए महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों की सुविधा
महाकुंभ के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों की शुरुआत की है। 28 जनवरी को बिलासपुर से पहली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन रवाना हुई थी। वहीं, आज 31 जनवरी से पांच और स्पेशल ट्रेनें शुरू हो रही हैं। दुर्ग-कटनी-दुर्ग मार्ग पर दो विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।
रेलवे प्रशासन का तर्क और यात्री सुविधाओं में विस्तार का दावा
रेलवे प्रशासन का कहना है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न मंडलों में विकास कार्यों को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। इस वजह से यात्री ट्रेनों के संचालन पर अस्थायी प्रभाव पड़ा है। रेलवे का दावा है कि इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद ट्रेनों की गति और समयपालन में सुधार होगा, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
इसी क्रम में 2 जनवरी को डाउन लाइन पर 3 घंटे 30 मिनट और 3 व 4 जनवरी को अप एवं मिडिल लाइन पर चार-चार घंटे का ब्लॉक लिया गया था। अब 2 से 5 फरवरी तक अलग-अलग तारीखों में कुल 8 ट्रेनों को रद्द किया जाएगा, जबकि एक ट्रेन केवल बिलासपुर तक ही संचालित होगी।
झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर प्रभावित
ट्रैफिक ब्लॉक के कारण जेडी लोकल ट्रेन का परिचालन प्रभावित होगा। 2 फरवरी को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर ट्रेन बिलासपुर में ही समाप्त कर दी जाएगी। इसके चलते बिलासपुर से गोंदिया के बीच यात्री इस ट्रेन की सेवा का लाभ नहीं उठा सकेंगे।
इसी दिन 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर ट्रेन गोंदिया के बजाय बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी। यानी यह ट्रेन गोंदिया और बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
दुर्ग से महाकुंभ स्पेशल ट्रेन की सुविधा
छत्तीसगढ़ से प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 28 जनवरी को बिलासपुर से पहली महाकुंभ स्पेशल ट्रेन रवाना की गई थी। इसके तहत रेलवे ने कुल 6 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है। इसी कड़ी में आज 31 जनवरी को दुर्ग से भी एक महाकुंभ स्पेशल ट्रेन रवाना होगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

