भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। 2025 में पुलिसिंग सिस्टम को पूरी तरह मॉर्डन करने का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया गया है। इसके साथ ही, पुलिस विभाग को अपग्रेड करने की दिशा में काम शुरू हो चुका है।
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि पूरे राज्य में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान और कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा, राज्य के हर जिले में पिछले पांच सालों में बने आधार कार्डों की गहन जांच होगी। यदि कोई जनप्रतिनिधि इसमें दोषी पाया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नए कानून और एसओपी लागू होगी
2025 में प्रदेश में धर्मांतरण समेत कई अहम कानून लागू किए जाएंगे। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए नई स्टैंडिंग ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी होगी।
डिप्टी सीएम ने बताया कि बीएसपी (भिलाई स्टील प्लांट) और अन्य संस्थानों में काम करने वाले ठेका कर्मचारियों के दस्तावेजों की भी जांच की जाएगी। दुर्ग जिले में संदिग्ध 1100 ठेका श्रमिकों की पहचान के लिए विशेष जांच शुरू की जाएगी।
नक्सलियों के शहरी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई
डिप्टी सीएम ने नक्सलवाद पर हो रहे प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, हम नक्सलियों के शहरी नेटवर्क (अर्बन नक्सल सिस्टम) को तोड़ने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उनके फाइनेंशियल सिस्टम को ब्रेक करना हमारी प्राथमिकता है। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
महादेव सट्टा एप: आरोपियों को भारत लाने की तैयारी
गृहमंत्री ने बताया कि महादेव सट्टा एप के प्रमोटर्स की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कदम उठाए जा रहे हैं। विदेश में बैठे आरोपियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। राज्य पुलिस, ईडी और गुजरात पुलिस ने संबंधित विदेशी कोर्ट में सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं। उन्हें जल्द भारत लाने की कोशिश की जा रही है।
महादेव एप से जुड़े पैनल संचालकों पर कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सट्टा कारोबार के इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।
सुरक्षा को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी
प्रदेश में 2025 को पुलिसिंग और कानून व्यवस्था के लिहाज से ऐतिहासिक बनाने की योजना है। गृहमंत्री ने कहा, हम प्रदेश को हर तरह के अवैध गतिविधियों और नक्सलवाद से मुक्त करेंगे। राज्य की सुरक्षा और जनता की भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

