भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई। बीते दिनों ग्रीन वैली कॉलोनी में हुए एक दर्दनाक हादसे ने शहर को हिला कर रख दिया। नाइट ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड गणपत साहू पर तेज रफ्तार कार चढ़ाने की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। घटना के बाद गार्ड को गंभीर हालत में शंकरा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
CCTV फुटेज ने खोला सच का राज
इस हृदयविदारक घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार गार्ड को टक्कर मारते हुए साफ देखी जा सकती है। पुलिस ने इस फुटेज के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सचिन सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया। सचिन पेशे से एक रसूखदार ट्रांसपोर्टर बताया जा रहा है।
पुलिस की कार्रवाई: आरोपियों का निकाला जुलूस
घटना के बाद स्मृति नगर पुलिस ने न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया बल्कि ग्रीन वैली कॉलोनी में उनका सार्वजनिक जुलूस भी निकाला। यह कदम जनता में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास बनाए रखने और घटना की गंभीरता को रेखांकित करने के उद्देश्य से उठाया गया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

