भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग ) रायपुर। हाल के दिनों में देश में ऐसी घटनाओं की संख्या बढ़ रही है, जिनमें पति अपनी पत्नी के व्यवहार और प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। रायपुर से हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। 38 वर्षीय उदय राज मिश्रा, जो मऊगंज, मध्यप्रदेश के निवासी थे और हाल ही में रायपुर के दीक्षा नगर में रह रहे थे, ने आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए।
आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो का विवरण
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उदय राज मिश्रा ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो में अपनी सास, ससुर, साले और साली पर मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी के अवैध संबंधों का पता चलने के बाद जब उन्होंने इस पर सवाल उठाया, तो ससुराल वालों ने उन्हें और उनके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। वीडियो में उदय ने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए कहा, “मम्मी-पापा, मुझे माफ करना। मैं इन सबकी प्रताड़ना से तंग आ गया हूं। मेरे दोनों बच्चों को मेरे माता-पिता को सौंप दिया जाए, क्योंकि उनके नाना-नानी से उनके जीवन को खतरा है।
विडियो देखे -
उन्होंने अपने वीडियो में थाना प्रभारी से अपील की कि उनकी पत्नी, साली, सास-ससुर और साले को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उदय ने यह भी कहा कि उनके माता-पिता भगवान जैसे हैं और उनके भाइयों से अपील की कि वे माता-पिता का ख्याल रखें।
क्या है पूरा मामला?
गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में रहने वाले उदय राज मिश्रा और उनकी पत्नी गुड़िया मिश्रा के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। 3 जनवरी 2025 को उनकी पत्नी गुड़िया अपने दो बच्चों के साथ बिना बताए घर छोड़कर चली गईं। उदय ने इस घटना के बाद गुढ़ियारी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में, जब उन्होंने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल कर घर वापस आने को कहा, तो पत्नी ने आने से साफ इनकार कर दिया।इसके बाद उदय राज ने ससुराल वालों पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए 8 जनवरी को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक के आरोप और आत्महत्या के पीछे का कारण
उदय राज मिश्रा ने दावा किया कि उनकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। जब उन्होंने इस बारे में बात की, तो ससुराल वालों ने उन्हें धमकाया।सास-ससुर, साले और साली ने लगातार धमकियां देकर उन्हें परेशान किया। वीडियो में उन्होंने बताया कि ससुराल वाले उनके बच्चों की जान को खतरा पहुंचा सकते हैं।
पुलिस की जांच
घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ियारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के वीडियो को सबूत के तौर पर लिया है और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

