इसी श्रेणी मे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, तितुरडीह मे भी प्राचार्या श्रीमती प्रेमलता तिवारी के मार्गदर्शन मे "जाबो" कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रंगोली, ड्राइंग, पोस्टर, घर घर दस्तक एवं मानव श्रृंखला के माध्यम से जन समूह मे निर्वाचन के महत्व व Multi Post Multi Vote को समझाते हुए जन समूह मे ई.वी.एम द्वारा निर्वाचन कराये जाने एवं वोटिंग मशीन के लाभ बताते हुए जन समूह मे जागृति व जागरूकता लायी गई। कार्यक्रम मे विद्यालय प्रबंधन के सम्पूर्ण स्टॉफ व बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

