छत्तीसगढ़ के विधायक की कार का हुई भीषण हादसे का शिकार , परिवार समेत हुए घायल , कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे प्रयागराज....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के भाटापारा से कांग्रेस विधायक इंद्र साव एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में उनकी कार का ट्रक से टकराव हो गया। जानकारी के अनुसार, विधायक अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान बहमनी थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ।

इस दुर्घटना में विधायक इंद्र साव और उनके परिवार के सदस्य घायल हो गए। सभी का इलाज जारी है। यह हादसा रविवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। विधायक ने बताया कि उनके हाथ पर चोट लगी है, जबकि उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) को गंभीर चोटें आई हैं। उनकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं।  

घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। विधायक ने यह भी जानकारी दी कि उनकी स्थिति सामान्य है, लेकिन उनके PSO और अन्य परिजनों को अधिक चोटें आई हैं।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV