जंगल में मनाया जन्मदिन: बर्थडे केक पर स्पेशल गेस्ट का 'धावा', सोशल मीडिया पर हंसी के ठहाके और मजेदार प्रतिक्रियाएं , विडियो देखे...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आज के दौर में सोशल मीडिया मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। हर दिन कुछ न कुछ अनोखा, मजेदार और चौंकाने वाला कंटेंट वायरल होता रहता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, जिसमें एक बर्थडे पार्टी के दौरान ऐसा वाकया हुआ कि हंसी रोकना मुश्किल है। 
 

जंगल में बर्थडे पार्टी, लेकिन 'स्पेशल गेस्ट' ने मचाया धमाल

वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ लोग जंगल के बीच अपने दोस्त का जन्मदिन मना रहे हैं। बर्थडे का माहौल बड़ा ही दिलचस्प है। केक काटने के लिए एक पत्थर को टेबल बनाया गया है, और बर्थडे बॉय खुशी-खुशी केक काटता है। जैसे ही वह पहला टुकड़ा निकालता है, तभी कहानी में ट्विस्ट आता है।  

विडियो देखे - 

सरप्राइज गेस्ट' एंट्री मारता है!  

एक बंदर, जो शायद इस पूरे सीन पर नजर गड़ाए हुए था, मौके का फायदा उठाता है और बिजली की गति से केक लेकर भाग जाता है। लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन बंदर इतना फुर्तीला है कि वह सीधा पेड़ पर चढ़कर बैठ जाता है।  

सोशल मीडिया पर मचा तहलका

यह वीडियो @GaurangBhardwa1 नाम के अकाउंट से एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है, "अगर तुम मुझे पकड़ सकते हो तो पकड़ो।" खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 14 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।  

यूजर्स के मजेदार रिएक्शन

वीडियो देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पाए और कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं देने लगे।  
- एक यूजर ने लिखा, "बंदर की पार्टी हो गई।"  
- दूसरे ने कमेंट किया, "उसने केक कटने का इंतजार किया था, सलीकेदार है बंदर!"  
- तीसरे यूजर ने कहा, "अब मस्त पार्टी होगी ऊपर पेड़ पर।"  
- चौथे ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "चलो, बर्थडे बॉय के लिए थोड़ा टुकड़ा तो बचा!"