गर्लफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे शख्स को आया गुस्सा , शादी की बात पर प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, युवती की हालत नाजुक....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (मप्र) टीकमगढ़, एक सामान्य सी मुलाकात रेस्टोरेंट में अचानक खून से सनी कहानी में बदल गई। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में प्रेमी युगल के बीच हुई बहस का अंत हिंसा पर जाकर हुआ। 24 वर्षीय कपिल तिवारी ने अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका पर गोली चला दी।  

कैसे हुआ घटनाक्रम?  

मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे, कपिल और उसकी प्रेमिका एक रेस्टोरेंट में मुलाकात के लिए पहुंचे। दोनों के बीच पहले तो सामान्य बातचीत हुई, लेकिन जल्द ही ये बहस में बदल गई। सूत्रों के मुताबिक, विवाद शादी को लेकर था। बहस के दौरान कपिल ने गुस्से में अपना कट्टा निकाला और प्रेमिका के सीने पर गोली दाग दी।  

युवती की हालत नाजुक  

घायल युवती को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में झांसी रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है।  

आरोपी की गिरफ्तारी

घटना के बाद कपिल ने रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए भीड़ को डराने के लिए हवाई फायर भी किया। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कट्टा जब्त कर लिया है और कपिल को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।  

पुलिस को शुरुआती जांच में यह मामला शादी से जुड़ा हुआ लग रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ दिनों से बातचीत बंद थी। कपिल ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए युवती को मिलने बुलाया था, लेकिन बात बिगड़ गई और हिंसा पर उतर आई।  


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV