भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव इन दिनों राजधानी रायपुर के दाऊ कल्याण सिंह (DKS) सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती हैं। बीते पांच दिनों से अस्पताल में इलाजरत विधायक यादव को हर्निया और हाइड्रोसील जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते ऑपरेशन किया जा रहा है।
बलौदाबाजार हिंसा के दौरान जेल में बिगड़ी तबीयत
बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक यादव को जेल भेजा गया था। जेल में रहते हुए उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल सेंट्रल जेल से DKS अस्पताल रेफर किया गया। प्रारंभिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनके ऑपरेशन की आवश्यकता बताई।
मेडिकल फिटनेस के लिए भेजा गया अंबेडकर अस्पताल
सर्जरी से पहले उनकी मेडिकल फिटनेस सुनिश्चित करने के लिए विधायक यादव को डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेजा गया। वहां उनके स्वास्थ्य की सभी जरूरी जांच की गईं। मेडिसिन विभाग से मिली रिपोर्ट के आधार पर सर्जरी का निर्णय लिया गया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

