भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भाजपा ने दुर्ग नगर निगम के वार्ड प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। यह सूची जिला चयन समिति की सिफारिश और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से तैयार की गई है। दुर्ग नगर निगम के 60 वार्डों के लिए भाजपा ने अपने पार्षद उम्मीदवारों की घोषणा की है।
इसके साथ ही, भिलाई नगर निगम के दो वार्डों में होने वाले उपचुनाव के लिए भी भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नाम तय कर दिए हैं। हाउसिंग बोर्ड वार्ड से प्रदीप कुमार सेन और शारदा पारा वार्ड से चंदन यादव को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
भिलाई चरौदा के उपचुनावों में वार्ड 32 से श्रीमती शिवकुमारी यादव को भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अतिरिक्त, वार्ड 24 से प्रदीप और वार्ड 34 से चंदन यादव को टिकट दिया गया है। भिलाई चरौदा के वार्ड 32 में भाजपा की ओर से शिवकुमारी यादव चुनावी मैदान में उतरेंगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV



