भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग-भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह संधू ने बताया कि 26 जनवरी को एक महिला अपनी बेटी के साथ शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी।
शिकायत में बताया गया कि उसकी बेटी को अरमान नामक युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। दोनों की मुलाकात एक परिचित की शादी में हुई थी। इसके बाद अरमान ने इंस्टाग्राम पर लड़की को ढूंढकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। धीरे-धीरे उनकी बातचीत शुरू हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
अरमान ने युवती को मैसेज कर मिलने के लिए बुलाया। जब वह टीआई सूर्या मॉल के पास पहुंची, तो अरमान पहले से अपनी बाइक के साथ वहां मौजूद था। उसने लड़की को बाइक पर बैठाया और बहला-फुसलाकर खम्हरिया सहित अन्य स्थानों पर घुमाने ले गया। इस दौरान वे कई बार मिले, और हर बार अरमान उसे शादी का झांसा देकर होटल ले जाता और शारीरिक संबंध बनाता था।
बार-बार संबंध बनाए जाने के कारण नाबालिग गर्भवती हो गई। जब उसे इसका पता चला, तो अरमान ने उसे गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण लड़की ने अपनी पूरी आपबीती मां को बताई। इसके बाद मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

