भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सहायता के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना एक बार फिर से नए लाभार्थियों के लिए शुरू होने जा रही है। जिन महिलाओं ने पहले इस योजना का फॉर्म नहीं भरा था, उन्हें अब दोबारा आवेदन करने का मौका मिलेगा। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की घोषणा
प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि। उन्होंने कहा, "जिन महिलाओं ने पिछली बार आवेदन नहीं किया था या किसी वजह से योजना से वंचित रह गई थीं, उन्हें अब योजना का लाभ मिलेगा।"
38 हजार महिलाएं वंचित
मंत्री ने बताया कि इस समय करीब 38 हजार महिलाएं योजना का लाभ नहीं ले पा रही हैं। इसके पीछे मुख्य रूप से बैंक खातों का आधार से लिंक न होना, खाता बंद होना या दूसरा खाता शुरू करना जैसे कारण सामने आए हैं। इन समस्याओं का समाधान करने के लिए विभाग ने काम शुरू कर दिया है, ताकि सभी पात्र महिलाओं को जल्द से जल्द लाभ दिया जा सके।
नई योजना: महतारी शक्ति ऋण योजना
महतारी वंदन योजना के अलावा राज्य सरकार ने एक नई योजना, महतारी शक्ति ऋण योजना , की भी शुरुआत की है। इसके तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 25,000 रुपए तक का ऋण बिना किसी बड़ी औपचारिकता के दिया जाएगा। यह ऋण उन महिलाओं को मिलेगा जिनका खाता राज्य ग्रामीण बैंक में है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगी।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

