भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शादी के दिन क्या हो अगर दूल्हा और दुल्हन का कोई और पुराना प्यार सामने आ जाए? हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे की पूर्व प्रेमिका शादी की स्टेज पर आकर उसे लात मार देती है। यह वीडियो न सिर्फ लोगों को हैरान कर रहा है, बल्कि इसने शादी के रस्मों को एक नए ट्विस्ट में बदल दिया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि वरमाला की रस्म चल रही होती है और दूल्हा अपनी दुल्हन को माला पहना रहा है। तभी पीछे से उसकी गर्लफ्रेंड आकर उसे जोरदार लात मार देती है, और दूल्हा जमीन पर गिर जाता है। सभी शादी के मेहमान इस अप्रत्याशित घटना से चकित हो जाते हैं।
विडियो देखे -
दूल्हे को गिरते देख एक महिला उसे संभालने दौड़ती है, लेकिन उसी वक्त दूल्हे की प्रेमिका उससे बहस करने लगती है, और फिर दुल्हन भी इस विवाद में कूद पड़ती है। स्टेज पर मची इस खलबली ने पूरी शादी की रौनक को पल भर में खत्म कर दिया।
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है, और यूजर्स इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ यूजर्स दूल्हे की प्रेमिका की हरकत को सही ठहरा रहे हैं, तो कुछ इसे मजाक में ले रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "इसलिए मैं शादी नहीं कर रहा।" वहीं, एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "लड़का होता तो क्या कर पाता, बस रोता रहता।"
यह घटना सच में एक उदाहरण है कि शादी के दिन कुछ भी हो सकता है, और इस वीडियो ने ये साबित कर दिया कि रिश्तों में पारदर्शिता और सच्चाई कितना मायने रखती है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV

