शादी टूट गयी , नौकरी छुटी : दुर्ग में गिरफ्तार हुए सैफ अली खान हमले मामले में फंसने वाले युवक का छलका दर्द कहा - मुंबई पुलिस की एक गलती ने बर्बाद की जिंदगी....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :छत्तीसगढ़ के दुर्ग के निवासी आकाश कनौजिया ने हाल ही में अपने जीवन की कड़वी सच्चाई को साझा किया। 15-16 जनवरी की रात, बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के मुंबई स्थित घर पर हुए हमले और लूटपाट के प्रयास में संदिग्ध के रूप में उनका नाम जोड़ा गया। इस त्रासदी ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह से बदलकर रख दिया।  

पुलिस की गलती, टूटते सपने  

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई पुलिस ने हमले के बाद संदिग्धों की तस्वीरें जारी कीं, जिसमें आकाश कनौजिया की तस्वीर भी शामिल थी। आकाश का कहना है कि वह घटना के वक्त मुंबई में मौजूद भी नहीं थे। वह दुर्ग से शालीमार एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। इसके बावजूद दुर्ग रेलवे स्टेशन पर उन्हें हिरासत में लिया गया।  

जब मीडिया में मेरी तस्वीरें दिखने लगीं, मेरा पूरा परिवार टूट गया। मेरी मां और दादी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मेरी पहचान एक मुख्य संदिग्ध के तौर पर बना दी गई। लेकिन पुलिस यह देखने में नाकाम रही कि मेरी मूंछें थीं, जबकि असली संदिग्ध की मूंछें नहीं थीं।बेवजह मेरे साथ मुंबई पुलिस ने मारपीट की|

शादी के सपने भी हुए चकनाचूर  

आकाश का दावा है कि वह अपनी होने वाली दुल्हन से मिलने जा रहे थे, लेकिन उनकी गिरफ्तारी ने सब कुछ तबाह कर दिया। "मेरी सगाई टूट गई। दुल्हन के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। अब न तो नौकरी है, न परिवार का भरोसा।

नौकरी छिनी, परिवार बिखर गया  

घटना के बाद आकाश की मुश्किलें खत्म नहीं हुईं। उन्होंने कहा, "जब मैंने अपने नियोक्ता को कॉल किया, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब मेरी जरूरत नहीं है। मेरा परिवार भी इस घटना से बुरी तरह प्रभावित हुआ। मेरी दादी ने बताया कि मेरे भाई की लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। हमें अपना घर बेचना पड़ा और कफ परेड की चॉल में शिफ्ट होना पड़ा|  

सैफ अली खान से मांगूंगा नौकरी  

आकाश का कहना है कि वह अब खुद को साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। "मैंने फैसला किया है कि सैफ अली खान की बिल्डिंग के बाहर खड़ा होकर नौकरी की अपील करूंगा। मुझे किसी तरह अपने परिवार के लिए एक नई शुरुआत करनी होगी।"  

एक नई लड़ाई की शुरुआत  

आकाश कनौजिया के जीवन की यह घटना न केवल पुलिस की लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि एक गलतफहमी किसी इंसान की पूरी जिंदगी को कैसे तबाह कर सकती है। अब आकाश एक नए सिरे से अपनी जिंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनका दर्द इस बात का गवाह है कि इंसाफ की लड़ाई कितनी लंबी और कठिन हो सकती है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/DxkU0yCFLtG00Zc81OA1yV